एटा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साधना कुमारी गुप्ता ने क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था देखने के उद्देश्य से क्वारंटीन सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिकोहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों के रहन-सहन तथा खान-पान की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
उचित साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में निर्देश दिए। अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद लोगों के स्वास्थ्य का दिन-प्रतिदिन परीक्षण कराएं।