फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

Wed, 11 Sep 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार को छत से गिरकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए। अलग-अलग क्षेत्रों में दो अन्य लोग भी गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के गांव कमसान निवासी मुकेश ने बताया कि मंगलवार की रात डेढ़ वर्षीय बेटा रिशू घर की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक से वह चारपाई से कूदा और नीचे गली में आ गिरा। यह देखकर हम लोग घबराकर भागते हुए नीचे पहुंचे। रिशू इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। हम लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। ले जाते समय मौत हो गई। हम बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं कोतवाली नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी निर्दोष कुमार ने बताया कि बुधवार को चाचा नवल किशोर छत के ऊपर टिनशेड का बोल्ट कस रह थे। सहारे के लिए जिस रस्सी को यह पकड़े हुए थे, वो टूट गई। जिसके चलते वह छत से नीचे सड़क पर आ गिरे और घायल हो गए। हम लोग लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य में लाभ होने पर घर ले आए। इसके अलावा थाना सकीट के गांव कबार निवासी रामभरोसे ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी प्रियंका का छत से उतरते समय सीढि़यों पर पैर फिसल गया। घायल प्रियंका को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें