फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद-बीज की दुकानों पर छापे, 1 का लाइसेंस निरस्त, 12 को नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद-बीज और कीटनाशक बिक्री करने वाले दुकानदारों पर तीनों तहसील क्षेत्रों में बुधवार को धड़ाधड़ छापे मारे गए। जलेसर क्षेत्र में खाद बिक्री में अनियमितताएं मिलने पर एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया गया। वहीं, 12 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतें मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को दुकानों पर छापामारी करने के निर्देश दिए। तहसील सदर में डीडी कृषि रोताश कुमार ने एसडीएम भावना विमल के साथ छापे मारे। जबकि तहसील अलीगंज में एसडीएम जगमोहन के साथ एडीएओ और तहसील जलेसर में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह के साथ एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने कार्रवाई की।
जलेसर क्षेत्र में गणेश खाद-बीज एजेंसी आगरा रोड जलेसर पर अनिमितताएं और स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जबकि वर्मा एजेंसी तोप चौराहा जलेसर को नोटिस, इफको बाजार जलेसर का नमूना व नोटिस और बजरंग ट्रेडर्स कटरा चौकी जलेसर से 2 नमूने लेकर नोटिस दिया गया। तहसील सदर के गुप्ता फर्टिलाइजर्स, एटा केंद्रीय थोक भंडार कासगंज रोड व वीपैक्स अलीगंज रोड को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र में रामदेवी किसान सेवा केंद्र, आरडी कृषि सेवा केंद्र, कौशल खाद भंडार, रामवीर खाद भंडार नोटिस जारी किए गए हैं और बीपैक्स सहकारी समिति अलीगंज का नमूना लिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर छापे मारे गए। अनियमितताएं मिलने पर एक लाइसेंस निरस्त किया गया है। जब कि स्टॉक रजिस्टर नहीं होने पर 12 को नोटिस जारी किए गए हैं। 4 नमूने भी भरे गए हैं, जो जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें