फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घायल चालक को अस्पताल नहीं दूसरे ट्रक से भेज दिया घर, मौत

Mon, 17 Aug 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वाराणसी में सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने ट्रक मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराने के बजाय ट्रक मालिक ने माल उतरवाया और उन्हें दूसरे ट्रक से एटा भिजवा दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें घर लेकर आए, जहां उपचार के दौरान 17 अगस्त की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सियपुर थाना बागवाला निवासी देवेंद्र सिंह (52) ट्रक लेकर 13 अगस्त को वाराणसी गए थे। वहां हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप घायल हो गए थे। 15 अगस्त की रात एक ट्रक चालक घायल देवेंद्र को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुरसाड़ी हाईवे के पास छोड़कर चला गया।
बाद में उसने परिजन को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और देवेंद्र को घर ले आए। यहां उनका उपचार कराया जा रहा था लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई और 17 अगस्त की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रक मालिक ने घायल देवेंद्र को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराने के बजाय ट्रक का माल उतरवाया और दूसरे ट्रक से उन्हें एटा हाईवे पर भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें