फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरानी रंजिश में गोली मारकर किया घायल

Sat, 01 Feb 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा/जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बांदूपुरा में पुरानी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक युवक को पहले पीटा, फिर गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव बांदूपुरा निवासी जयपाल सिंह ने अमर उजाला को बताया कि गांव के ही मोनू उर्फ मौहरपाल व उसके अन्य साथी काफी समय से रंजिश मानते चले आ रहे हैं। जबकि हमारी ओर से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। बेटा सूरज जैथरा कस्बा में मोमोज की छोटी सी दुकान करता है। मोनू भी कस्बा में ही हलवाई का काम करता है।
बृहस्पतिवार को इन लोगों ने सूरज को घेरकर विवाद किया और विरोध पर गालियां देते हुए पीटा था। शनिवार की सुबह सूरज अपने घर पर था, उसी समय मोनू अपने अन्य साथियों के साथ आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की गई। जिसके कारण घर के आसपास दहशत का माहौल बन गया। जब तक सूरज बचता, एक गोली उसके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल सूरज को लेकर हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचे।
यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें