एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी असलम ने तमंचे की बट से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भाई राशिद पशुओं की खरीद-फरोख्त करता है। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे 31 हजार रुपये में भैंस खरीदकर लाया था। तभी आशुतोष चौहान निवासी मोहल्ला रेवाड़ी 8-10 लड़कों के साथ आया और जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आशुतोष ने तमंचे की बट से प्रहार कर घायल किया गया है और भैंस चोरी करने का झूठा आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद