फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Wed, 07 Jun 2023 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निधौली कलां। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन थाना रोड होली चौक में शुरू हुआ है। इससे पहले कन्याओं द्वारा होली चौक से गंगाजल भरने के बाद कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्ग से होते हुए कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में लोग भक्ति भाव से भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। परीक्षत सूरजपाल माथुर ने सपत्नीक भागवत का अनुष्ठान किया। कथावाचक राजा शास्त्री ने पहले दिन की कथा में भागवत कथा के महत्व की जानकारी दी। कहा कि इससे बुद्धि और धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है। जिस जगह आयोजन होता है वहां के वातावरण में ईश्वर स्वयं विराजमान होते हैं। यात्रा में अंशु, नैना, नेहा, सलोनी, खुशबू, काजल, प्रिया, भावना, मोनिका, अंजलि, आराधना शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें