फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: इंडियन बैंक के कर्मचारी ने फर्जी हस्ताक्षर से ग्राहकों के खातों से निकाले दस लाख

Wed, 08 Feb 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर स्थित इंडियन बैंक के एक कर्मचारी ने खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर करीब दस लाख रुपये अपने और अपनी मां के संयुक्त खातों में स्थानांतरित किए थे। यह खुलासा बैंक प्रबंधक की जांच में होने के बाद बुधवार को कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित इंडियन बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्वनी कुमार गुप्ता ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि कुमार निवासी जीआईसी कॉलोनी सकीट रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक का कहना कि 25 जनवरी 2023 को दयाशंकर निवासी जिटौली हाउस ने 50 हजार, 27 जनवरी को थान सिंह निवासी भदों छछैना ने 1.60 लाख, सुखदेवी निवासी असरौली ने सात लाख, 28 जनवरी को लाल सिंह निवासी पवांस ने 181600 रुपये निकालने की शिकायत की थी।
शिकायतें मिलने के बाद बैंक के उच्चाधिकारियों को बताया और खुद भी जांच की। इसमें सामने आया कि रवि ने 10 लाख 61 हजार 600 रुपये अपने और अपनी मां के संयुक्त खाते में स्थानांतरित किए थे। इससे बैंक की छवि और विश्वास की हानि हुई और धोखाधड़ी का अपराध किया गया है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि बैंक कर्मचारी के खिलाफ प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें