शहर में आयोजित टैलेंट हंट शो के सेमी फाइनल में विभिन्न शहरों से आए 270 प्रतिभागियों ने अपना हुनर किया। प्रतिभागियों ने इस दौरान नृत्य और गायन में जलवा बिखेर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सेमी फाइनल कार्यक्रम का शुभारंभ डिवाइन टेक्नोलॉजी के निदेशक राज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। युवाओं के लिए तैयार बहुउद्देशीय मोबाइल एप बेस्ट सेल्फी इन द वर्ल्ड की भी जानकारी दी।
कहा कि यह मोबाइल एप रोजगार के अवसर देगा। बताया कि 31 जनवरी को आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल की प्रतिभाओं के बीच एप को लांच किया जाएगा। उन्होंने टैलेंट शो के प्रतिभागियों की तारीफ की। वहीं दोपहर शुरू हुए इस टैलेंट शो में अलीगढ़, आगरा, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, इटावा, लखनऊ, उझानी, खुर्जा, शिकोहाबाद, मथुरा आदि नगरों से कुल 270 प्रतिभागी पहुंचे।
इन्होंने नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह भी रहा। बता दें कि सेमी फाइनल में चयनित प्रतिभागियों को 31 जनवरी को होने वाले फाइनल राउंड में अपना हुनर दिखाना होगा। ग्रैंड फिनाले में टीवी और फिल्मी दुनिया के लोग भी निर्णायक के रूप में मौजूद रहेंगे। निर्णायक मंडल में बदायूं के मुजतवाहा खान, साजेब हसन खान, इमरान खान एवं बरेली के दीपेंद्र उपाध्याय शामिल रहे। मौके पर अमित पल्तानी आकाश जैन, दीपक, शिवम, राजकिशोर, सागर धूपड़, अनिल सहित सहयोगी मौजूद रहे।
मतदान का भी आह्वान
टैलेंट हंट कार्यक्रम के दौरान डिवाइन टेक्नोलॉजी के निदेशक राज गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवा को प्रेरित किया। कार्यक्रम की स्क्रिन पर भी अनिवार्य रूप से मतदान की अपील के संदेश दिए गए।