फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साधु के वेश में टप्पेबाजी कर पांच लाख के जेवर-नकदी ठगे

Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में एक युवक ने अपनी मां के साथ हुई टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टप्पेबाज 5 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। टप्पेबाजों में एक साधु वेश में था। इसने घर से नकदी और जेवर मंगाए।
शहर के मोहल्ला श्याम बिहार काॅलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मां सरोज देवी 21 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आगरा रोड चुंगी से फल लेने गईं थीं। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से पहले ही एक युवक बाइक पर आया और मां को रोक कर श्याम नगर मोहल्ले के बारे में पूछने लगा। कहा कि वहां श्यामपाल रहते हैं, उनके घर पर विद्वान बाबा आते हैं। कुछ ही क्षणों बाद एक साधू वेशधारी बाबा आया। उसके युवक ने पैर छुए। जबकि मां ने दूर से ही अभिवादन किया। इसके बाद बाबा ने मां के सिर पर हाथ फेरा और सम्मोहित कर दिया। पहने हुए जेवरात ले लिए और घर पर रखे जेवर व 47500 रुपये भी मंगा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मां से कहा कि आपके जेवर दोगुने हो जाएंगे। एक कागज में लपेट कर दे दिए और अगली सुबह पूजा करके खोलने के लिए कहा। जब मां ने पूजा करके कागज खोला तो कंकड़-पत्थर निकले। इस पूरे मामले के बारे में मां ने पहले किसी से भी कोई चर्चा नहीं की थी। धोखाधड़ी की जानकारी पर बताया। निरीक्षक क्राइम धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें