फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीन नए विद्युत फीडर चालू

Wed, 11 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते लोड व गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने शहर में तीन नए फीडर चालू किए हैं। इनके चालू होने से संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व तार टूटने जैसी समस्या से राहत मिलेगी। वहीं बिजली भी भरपूर मिलेगी। यह तीनों फीडर शीतलपुर, कांशीराम आवासीय कालोनी व शिकोहाबाद रोड क्षेत्र के लिए स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन




वैसे भी लोड ज्यादा पड़ने के चलते आए दिन तार टूटने व बिजली के आने पर बार-बार ट्रिपिंग होने जैसी समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। भीषण गर्मी में एसी, कूलर आदि चलने से लोड और ज्यादा पड़ेगा। इससे बिजली की समस्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए विभाग ने शहर में लोड कम करने के उद्देश्य से तीन नए फीडर स्थापित किए हैं। अभी तक कोतवाली देहात पर स्थापित सिटी टू फीडर से आगरा रोड चुंगी, श्याम विहार, लालपुर, शिकोहाबाद रोड क्षेत्र की आपूर्ति की जा रही थी। इसकी क्षमता 250 एम्पीयर थी, जबकि लोड 263 एम्पीयर तक पड़ रहा था। इसके चलते आपूर्ति में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इसे देखते हुए विभाग ने 160 एम्पीयर का नया शिकोहाबाद रोड फीडर चालू किया है। इससे शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर, बापू नगर व अन्य संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलेगी। जबकि सिटी टू फीडर की क्षमता 110 एम्पीयर कर दी गई है। इस पर लगभग साढ़े 22 लाख रुपये का खर्चा हुआ है।


इसी प्रकार यूपीएसआईडीसी सैंथरी बिजलीघर से दो फीडर मंडी समिति व सिटी वन फीडर संचालित थे। यहां भी लोड ज्यादा पड़ने के चलते दो और नए फीडर स्थापित किए हैं। इनमें शीतलपुर व कांशीराम आवासीय कालोनी फीडर शामिल है। सैंथरी बिजलीघर से शीतलपुर फीडर तक साढ़े पांच किलोमीटर व कांशीराम कालोनी तक 4.75 किलोमीटर तक नई लाइन खींची गई है।
विज्ञापन




लोड कम करने व बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के उद्देश्य से तीन नए फीडर शिकोहाबाद रोड, शीतलपुर व कांशीराम कालोनी के लिए शुरू किए गए हैं। इनसे उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें