फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नौ माह में टेलीमेडिसन से सवा दो लाख मरीजाें ने लिया उपचार

Wed, 24 Jan 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। टेलीमेडिसिन के सहारे गांव के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल रहा है। जनपद ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर यह सुविधा उपलब्ध है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मरीज अपनी परेशानी चिकित्सक को बताते हैं, जिसके आधार पर उनका पर्चा लिखा जा रहा है। यह पर्चा वहां से स्कैन कर भेजा जाता है, जिसका प्रिंटआउट मरीज को उपलब्ध करा दिया जाता है। जिले में अप्रैल से 22 जनवरी तक 225477 मरीजों को परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया जिले में टेलीमेडिसन का लाभ सीएचओ के माध्यम से मरीज ले रहे हैं। उन्होंने बताया 189 सीएचओ कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के अलावा 8 मेडिकल के अधिकारी मरीजों को यह सेवा दे रहे हैं। मरीज इसके लिए अस्पताल का एक रुपये का पर्चा लेकर चिकित्सक को दिखाएगा। चिकित्सक को अगर लगता है कि मर्ज के संबंध में हायर सेंटर से परामर्श की जरूरत है तो वह टेलीमेडिसिन सेंटर रेफर कर देगा। इसके बाद एक निशुल्क फार्म भरवाकर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक परामर्श के लिए उपलब्ध हैं। मेडिसिन, बालरोग, हड्डीरोग, महिला एवं प्रसूति रोग के चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे जहां लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है वहीं जिले पर मरीजों का बोझ कम होगा। उन्होंने बताया वर्ष 2023-24 में 1 अप्रैल से 22 जनवरी तक 225477 मरीजों को परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन

-
सुबह आठ से शाम 4 बजे तक मिलता है उपचार
टेलीमेडिसन में इलाज का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक का है। इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा लोगों को मिल रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें