एटा। अवैध कब्जों के खिलाफ शासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब उच्चाधिकारियों ने वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर प्रशासन ने तीनों तहसीलों से वक्फ संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। विशेष सचिव अल्पसंख्यक एवं वक्फ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कई स्थानों पर वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है।
इन्हें अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इसी को लेकर डीएम अंकित अग्रवाल ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में वक्फ की भूमि को चिह्न्ति करें। भूमि पर कब्जा है या नहीं, इसकी जानकारी एक सप्ताह में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दी जाए। जिससे अवैध कब्जों से भूमि को मुक्त कराया जा सके।