फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में भी नहीं हटा कब्रिस्तान व पोखर से अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर क्षेत्र के गांव मकसूदपुर के लोगों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि गांव के कब्रिस्तान और पोखर पर पूर्व प्रधान द्वारा किया गया कब्जा चार साल में भी नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान पति इफराक अली और दिलशाद अली का कब्रिस्तान और पोखर पर अवैध कब्जा है। इसकी शिकायत पूर्व में की गई, जिलाधिकारी द्वारा पैमाइश कराई गई लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया।
लोगों ने दबंग प्रधान पति द्वारा कब्जाई कब्रिस्तान व पोखर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। आरोप है कि ग्राम समाज के पोखर और कब्रिस्तान की जगह में शौचालय, मकान की बाउंड्रीवाल, नाद, पक्का रास्ता बनाकर करीब 1300 वर्गमीटर जगह पर अवैध कब्जा किया जा चुका है।
विज्ञापन

मकसूदपूर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला संज्ञान में नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत आने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम गठित कर कब्रिस्तान व पोखर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम, जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें