जैथरा। लगभग दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बहगों की नव निर्मित टंकी परिसर से लाखों रुपये की सोलर प्लेटें लूट ली गई थी । जिसमें गांव ललहट निवासी दलबीर सिंह जो की टंकी परिसर में चौकीदार था ने 29 जुलाई को 7 लोगों के विरुद्ध सोलर प्लेट लूट का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों के घर पर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
वारदात में शामिल दो सगे भाई रजनीश उर्फ मोहित व आलोक यादव निवासी नगला छवि थाना पटियाली जिला कासगंज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया दोनों आरोपियों के 1 सितंबर को वारंट जारी हो गए थे। उनके घरों पर मुनादी कर नोटिस चस्पा किया गया। आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।