फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बरसात में यात्री घटे तो कम किए गए बसों के फेरे

Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार और सोमवार को हुई बरसात के चलते लोग यात्रा करने के लिए कम ही निकले। इसके कारण अधिकांश मार्गों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए। इसके साथ ही कुछ खराबी वाली बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर काम कराया गया।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बरसात ने बाहर घूमने वालों के कदमों को रोक दिया है। इसके चलते बसों के पहिए भी थमे नजर आए। जरूरी काम और ड्यूटी करने वाले लोग ही यात्रा करते दिखाई दिए। घूमने जाने वाले बारिश के चलते घर से नहीं निकले तो बाहर गए हुए लोग भी इसी वजह से वापस नहीं लौटे। यात्रियों की कमी को देखते हुए बसों के फेरों में कमी कर दी गई।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार और सोमवार को हुई बरसात से लोगों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा है। इसके चलते अन्य दिनों की अपेक्षा में सवारियां कम निकलीं। इसी वजह से अधिकांश मार्गों पर बसों के फेरे कम किए गए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा गया कि प्रमुख मार्गों और यात्रियों की सुविधानुसार किसी रूट पर बस की कमी न हो। कुछ बसों में सोमवार को जरूरी काम भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें