फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेटी पैदा करने की सजा, कमरे में बंद कर पीटा

Wed, 03 Jul 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में खुशबू निवासी अकबरपुर हवेली ने रिंकू निवासी एत्मादुला आगरा सहित सात ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि यह लोग उसको बेटी पैदा होने का ताना देते हैं। 1 जुलाई को इसी बात को लेकर कहा कि बेटा क्यों नहीं पैदा किया, बेटी क्यों पैदा की। ऐसा कहते हुए कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा और अतिरिक्त दहेज की मांग की।
विज्ञापन

खुशबू ने बताया कि उसकी शादी 9 जनवरी 2022 को हुई थी। 1 जुलाई को देवर रिंकू व आरिफ, ननद बबली, शहनाज व संजीदा, सास हज्जन और पति साजिद ने मिलकर मुझको पीटा। मेरी पांच माह की बेटी को भला-बुरा कहते हुए ताना मारा और कहा तूने बेटी पैदा क्यों की, बेटा पैदा करना था। इसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुधीर राघव का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें