फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल

Wed, 23 Jul 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं दूसरी घटना में सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे युवक की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मीशाकलां थाना अवागढ़ निवासी टिंकू ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय बाइक पर भाई शीलेंद्र (60) के साथ भाभी मिथलेश देवी कस्बा से बाजार कर गांव लौट रहीं थीं। रास्ते में भजनपुरा मोड़ टटिया बाबा आश्रम के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शीलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिथलेश देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी घटना में मंगलवार की देर शाम गांव नगला प्रान निवासी मानवेंद्र कस्बा निधौली कलां से सब्जी लेने के बाद पैदल जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें