फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमी की शादी तय होने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 31 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/एटा। प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की खबर सुनी तो किशोरी ने पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी जनवरी माह में प्रेमी के संग चली गई थी, इसका मुकदमा पिता ने युवक और बेटी की सहेली के खिलाफ दर्ज कराया था। बाद में किशोरी को राजस्थान से बरामद किया गया था। इसके बाद से थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 जनवरी 2023 को वह प्रेमी संग चली गई। पिता ने बेटी को ले जाने की रिपोर्ट युवक के खिलाफ दर्ज कराई। इसमें किशोरी की एक सहेली को भी सहयोग का आरोप लगाकर नामजद किया गया। जब किशोरी की तलाश की गई तो राजस्थान से बरामद कर ली गई थी। लेकिन युवक भागने में सफल रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी के बरामद होने के बाद ननिहाल भेज दिया गया। तबसे मामा के घर ही रह रही थी। लेकिन अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद कर रही थी। उसने ऐसे बयान भी दिए थे। लेकिन नाबालिग होने की वजह से बयानों का महत्व नहीं माना गया। इसके चलते परिजन के सुपुर्द कर दी गई थी। किशोरी को भरोसा था कि बालिग होने के बाद प्रेमी के साथ रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले प्रेमी की किसी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इसकी जानकारी किशोरी को मिली तो वह परेशान रहने लगी। इसी बात से आहत होकर शनिवार को साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पिता ने छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में रहने के चलते आत्महत्या करने की बात खिलकर दी है, लेकिन सच्चाई यही कि जनवरी में प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से ननिहाल में रह रही थी। शादी पक्की होने की जानकारी मिलने पर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। -छत्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें