फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूरिया के लिए भूखे-प्यासे कतार में लगे

Sat, 13 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित इफको केंद्र पर खाद लेने के लिए कतार में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
एटा। किसानों को गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। सहकारी समितियों पर इसके वितरण में अव्यवस्थाएं हावी हैं। शुक्रवार को नवीन मंडी स्थित इफको केंद्र पर भूखे-प्यासे किसान कतार में लगे रहे। करीब छह घंटे बाद बमुश्किल उन्हें खाद मिल सकी। उस पर भी उन्हें लगेज के रूप में जबरन नैनो यूरिया भी बेची गई।
विज्ञापन

इफको केंद्र पर शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही किसान कतार में लगने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे के बाद खाद वितरण शुरू हुआ। इस समय तक 100 से अधिक किसान कतार में खड़े थे। करीब छह घंटे बाद किसानों को खाद मिल पा रही थी। जिन्हें दो बोरी खाद मिली उन्हें उसके साथ 60 रुपये की नैनो यूरिया की बोतल जबरन दी जा रही थी। पांच बोरी लेने पर 225 रुपये की नैनो यूरिया की बोतल लगेज के रूप में दी गई। इससे परेशान किसानों का कहना था कि लगेज लगाने से खाद की बोरी महंगी पड़ रही है। यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर 50 से अधिक खाद की बोरियां एक साथ लोडर वाहन में लादकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें