फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से सामान जलकर राख

Wed, 10 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में मकान में आग के बाद जुटी भीड़। संवाद 
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला सुमेरचंद में बुधवार की शाम को एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बिजली उपकरण में सुलगने पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुमेरचंद निवासी दीपक कुमार रेहड़ी लगाकर पापड़ी बेचते हैं। बुधवार को वह रोजाना की तरह अपनी हथठेल लेकर दोपहर को घर से निकल गया था। घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग ने सबसे पहले बिजली के उपकरण में फैल गई। बुधवार की शाम करीब चार बजे दीपक के मकान के ऊपरी हिस्से से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख भगदड़ मच गई। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई, लेकिन गली संकरी होने पर अंदर नहीं जा सकी। इस पर कर्मचारियों संग लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बमुश्किल आग को बुझाया। घर में आग लगने की जानकारी दीपक भी दौड़कर पहुंच गया। इस हादसे में घर में रखा फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें