मारहरा। नगर के मोहल्ला कम्बोह में मंगलवार की दोपहर टीवी में हुए विद्युत शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। जिसमें विद्युत उपकरणों के साथ कमरे रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
मोहल्ला कम्बोह निवासी आस मोहम्मद के घर में मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में रखी टीवी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कमरे में रखे सामान को चपेट में ले लिया ।कमरे से आग की लपटें उठते देख घर मे अफरा - तफरी मच गई । घर में लगी आग की सूचना पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे । सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बिजली उपकेन्द्र पर घटना की सूचना देकर आपूर्ति को ठप कराया। वहीं लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से कमरे रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। संवाद