फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में तीन स्थानों पर गिरे मकान, बाल-बाल बचे परिजन

Tue, 17 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश में तीन स्थानों पर मकान गिर गए। मकान गिरने से घरों में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गृहस्थी आदि का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


थाना अलीगंज के गांव अमरोली रतनपुर में मंगलवार को तेज बारिश के चलते तीन जगह मकान भरभरा कर गिर गए। जिसमें से चंपा देवी, सपना व मुस्कान का मकान तेज बारिश के चलते गिर गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुई। जिस समय मकान गिरे उस समय यह लोग कमरों से बाहर थे। मकानों के गिरने से तीनों परिवार का गृहस्थी का सामान दब गया। मकान गिरने से गांव में लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तीनों परिवारों के लोग सुरक्षित देख राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें