फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होर्ची की टीमों ने कबड्डी में जमाई धाक

Fri, 08 Nov 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। इसमें होर्ची की टीमों ने कबड्डी में धाक जमाई।
विज्ञापन

शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में होर्ची ने हिम्मतपुर काकामई की टीम को शिकस्त दी। बालिका वर्ग में भी होर्ची की टीम काजीखेड़ा को हराकर विजयी बनी। खो-खो जूनियर बालक व बालिका वर्ग में होर्ची की टीमें जीतीं।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मंजीत, बालिका में पूनम 200 मीटर बालक में सौरभ, बालिका में पूनम, 400 मीटर बालक में जागेश कुमार, बालिका में अनामिका, 600 मीटर बालक में आदित्य और बालिका वर्ग में जरीना प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक 100 मीटर में जगमोहन, बालिका में सावित्री, 200 मीटर बालक में चेतन, बालिका में सावित्री, 400 मीटर बालक में जगमोहन तथा बालिका में प्राची अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक बालक वर्ग में प्रशांत, बालिका में पूनम, चक्का फेंक बालक में करण ने प्रथम स्थान पाया। बीईओ अमित कुमार सक्सेना, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेश यादव, मनोज पीटीआई, समीरुद्दीन, एल्ड्रिन, मनोज, राधा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें