फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान की बेताबी, छात्र-छात्राओं में उत्साह

Sat, 27 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, एटा अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर है। शनिवार को तीसरे दिन भी फार्म भरकर जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की दिन भर कार्यालय में भीड़ लगी रही। एटा, अलीगंज व जलेसर कार्यालय पर देर सायं तक छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

बता दें कि पहली बार एटा  में यह सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं  में  खुशी है। शनिवार को एटा कार्यालय में सुबह से लेकर  देर सायं तक फार्म भरकर जमा कराने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की लंबी लाइन लगी रही।

अलीगंज और जलेसर कार्यालय में भी  छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी संख्या फार्म जमा करने के लिए रही। दूसरी ओर शहर के गांधी स्मारक  इंटर कालेज, श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज, आर्य इंटर कालेज, सेंट पॉल्स  सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि के प्रधानाचार्यों ने भी बच्चों को उत्साह बढ़ाया  और उनके फार्म जमा करवाए।
विज्ञापन



वर्ष 2015 में शामिल कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा ( तीनों बोर्ड) के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया  जाएगा।  चयन मेरिट के आधार पर होगा तथा चयनित छात्रों को फोन द्वारा बताया  जाएगा। मार्कशीट की फोटोकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून है।  फार्म जमा करने में अब केवल एक दिन शेष रह जाने के कारण छात्र-छात्राओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अधिक  जानकारी के लिय उक्त मोबाइल नंबर 8392953558 पर संपर्क किया जा सकता  है।

खास बातें
यूपी बोर्ड में 65 प्रतिशत, सीबीएसई व आईसीएससी में 75 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत वाले छात्र ही शामिल हो सकते हैं
अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी के पीछे आपने मोबाइल नंबर अवश्य लिखें
मार्कशीट की फोटोकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2015 है

 कासगंज कार्यालय पर उमड़ी छात्रों की भीड़
कासगंज। अमर उजाला एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय की मेधावी छात्र सम्मान योजना के प्रति छात्रों में क्रेज बढ़ रहा है। सम्मान पाने के लिए छात्रों ने कासगंज कार्यालय पर पहुुंच कर अपने फॉर्म जमा किए। कार्यालय पर दिन भर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
अमर उजाला मेधावियों का सम्मान करने जा रहा है। सम्मान के लिए हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हो रहे हैं। पंजीकरण कराने के लिए छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों की भीड़ सुबह से ही कार्यालय पर जुटी रही। देर सायं तक सैंकड़ों की संख्या में छात्रों ने पहुंच कर अपने फॉर्म जमा किए। छात्रों की लाइन लगी रही। तीनों बोर्ड से हाईस्कूल व इंटर के वर्ष 2015 परीक्षा में शामिल सम्मानित होने हैं। चयन मैरिट के आधार पर होगा। 29 जून तक आवेदन फॉर्म जमा होने हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9897154885 पर संपर्क किया जा सकता है। चयनित होने वाले छात्रों को फोन द्वारा सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो प्रेषित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें