फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो पालियों में संचालित होगी। इसमें 3428 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 10 परीक्षा केंद्र शहर मुख्यालय पर जबकि एक सकीट में बनाया गया है।
शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी, राजकीय इंटर कॉलेज और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाएगा। इनके अलावा प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और वार्ष्णेय इंटर कॉलेज परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एक केंद्र को बदलकर सकीट स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में रखा गया है। यह बदलाव 16 अप्रैल से स्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कारण किया गया है।

-
100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र
होमगार्ड भर्ती की यह परीक्षा ऑफलाइन रूप में 100 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को एक ओएमआर शीट दी जाएगी। इसमें सही जवाब वाले विकल्प पर बाॅल पेन से गोला भरना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता के लिए परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें