फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत फौजी की फरीदाबाद में मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत फौजी की लंबे चले उपचार के बाद शनिवार को मौत हो गई। 6 अक्तूबर को हुए हादसे के बाद से फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

राजवीर सिंह (68) निवासी नयाबांस 6 अक्तूबर की सुबह दूध लेने जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार मिरहची रोड पर स्थित कृष्णा बालिका इंटर कॉलेज के पास उनसे टकरा गया। सड़क पर गिरकर राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
उपचार के लिए परिजन उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां एक महीने से अधिक समय तक उनका इलाज चला। शनिवार को उनकी मौत हो गई। भतीजे विजय सिंह ने बताया कि चाचा राजवीर सिंह सेवानिवृत होने के बाद से मिरहची में ही रहते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें