एटा। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सकीट ब्लॉक की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। खंड शिक्षाधिकारी थान सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में भरतोली के नरेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में अंगदपुर के हिमांशु ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में भरतौली की डोली, 400 मीटर में कवार की रश्मि ने पहला स्थान हासिल किया।
लंबी कूद बालक वर्ग में निधौली कलां के मोहम्मद रजा और बालिका वर्ग में चपरई की डोली ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग कबड्डी में जलालपुर सांथल और बालिका वर्ग में भरतोली ने जीत हासिल की। खो-खो बालिका वर्ग में भरतोली विजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रामगढ़ के सुमित, 200 मीटर में पीपल खेड़िया के आमीन, 400 मीटर में पीपल खेड़िया के आशू ने पहला स्थान हासिल किया। 100, 200 और 400 मीटर बालिका वर्ग में शाहआलमपुर की कनक ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में रामगढ़ के सुमित और बालिका वर्ग में देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सोंहार के लव कुमार और चक्का फेंक में रामगढ़ के सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेंक बालिका वर्ग में पीपल खेड़िया की करिश्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव यादव, मनीष दुबे, हिरदेश मासूम, मोनिका सिंह, चंद्रप्रभा भारती, जिला व्यायाम शिक्षक भारत वीर वर्मा, योगेश राजपूत, अरुण कांत, विशांत कुलश्रेष्ठ, ललित प्रभात नॉक्स, राजेश पांडे संतराम, अजीत, मोहम्मद माजिद, जैनेंद्र यादव, अजय प्रताप, प्रदीप, शशिकांत उपेंद्र, विजय राजपूत, दयानंद श्रीवास्तव आदि रहे।
सकीट ब्लॉक की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद