फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में आंधी से नीम का पेड़ गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
जीटी रोड पर तेज आंधी, तेज बारिश के चलते गिरे में गिरे बैरीकेडिंग । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार की दोपहर दो बजे धूल भरी आंधी आने के बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग्स, टिन शेड उखड़ गए। वहीं, किसानों का भूसा भी आंधी के भेंट चढ़ गया। उधर, जलेसर में पेड़ टूट गिरने से दो भैंसें मर गईं। बारिश होने से अधिकतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
विज्ञापन

थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव जिटोली निवासी कुंता देवी 60 वर्ष घर के आंगन में बैठी थीं। इसी बीच नीम का पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गयी। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे थे। सड़कें सुनसान हो गईं। दोपहर दो बजे अचानक मौसम ने पलटा खाया और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी।
इस दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। चालकों ने वाहनों को जहां का तहां खड़ा कर दिया। आंधी की रफ्तार ने गंजडुंडवारा रोड पर पेड़ और बिजली का खंभा गिरा दिया। इससे आवागमन अवरुद्घ हो गया। जलेसर में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर गांव पैर में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर दो भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी करीब एक लाख रुपये की दोनों भैंसों की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। नगला किसी में पेड़ टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। राजा का रामपुर, सकीट, पिलुआ और मिरहची में आंधी के बाद तेज मूूसलाधार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
वहीं निधौलीकलां में तेज धूल भरी आंधी और तेज बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ पर पकने को तैयार खड़े आम टूटकर नीचे गिर पड़े। सकीट में मैंथा की फसल पानी भरने से खराब होने की स्थिति में पहुंच गई तो कई किसानों का गेहूं और भूसा भीग गया।

जलेसर के एक गांव में आंधी और बारिश के दौरान एक आवास में गिरा पेड़। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें