फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलटा, दो घायल

Sun, 29 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। इसमें सवार मुंबई और मैनपुरी के दो लोगों को गंभीर चोटें आई। मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हरेंद्र निवासी घाटकोपर मुंबई व उसका फुफेरा भाई मंजेश निवासी जखऊआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी घायल हुए हैं। घाटकोपर निवासी कौशल ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा मंजेश स्कूल की छुट्टियों में मुंबई घुमने आया था। हम लोग मंजेश को गांव छोड़ने आ रहे थे। हमें भी थाना मलावन में अपने गांव पुरा जाना था। बस स्टैंड पर बस से उतरकर ई-रिक्शा बुक किया। चालक रिक्शा को तेज गति से चला रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में एआरटीओ ऑफिस के पास मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक घायल

एटा। घर से खेतों की ओर शौच को जा रहे हबीब निवासी कौंची डेरा थाना सकीट अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। भाई खतीम ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद वह खेत के किनारे पड़ा मिला। उसको होश नहीं था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें