सच्चाई के रास्ते पर चलने का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
हर इंसान को सच्चाई और नेकी का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। इस्लाम ने हमेशा से ही इंसानियत का पैगाम दिया है। दूसरों की मदद करने से खुद के दिल को भी सुकून मिलता है। यह बातें शुक्रवार को मोहल्ला लाल बाग में बाद नमाज इशां के मीलाद-ए-मुस्तफा को खिताब करते हुए उत्तराखंड के खटीमा से आए मौलाना इलियास नूरी ने कहीं।
मीलाद का आगाज कारी नाजिम खान ने तिलावत-ए-कुरआन के साथ किया। फर्रुखाबाद के जैनुल आबदीन ने लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने का पगाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मुसलमान को नबी की सुन्नत पर अमल करने की जरूरत है। कन्नौज के शायर-ए-किराम इसराइल रागिब ने नबी-ए-करीब की शान में नात पेश की। मुरादाबाद के कारी डा. जाफर नूरी ने मुल्क में अमनचैन कायम होने के लिए दुआ की। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी मोहम्मद उमर खान ने मेहमानों को इस्तकबाल किया। सदारत नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अनवार अली और संचालन मस्जिद-ए-हसन के पेश इमाम हाफिज अब्दुल खान ने किया। इस दौरान आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला सदर मोहम्मद हाशिम खान, हाजी शरीफ खान, वार्ड सभासद असगर अली, मोहम्मद उमर खान, रिहान खान, आतिफ नूरी, छिद्दा खान, आरिफ खान, मोहम्मद हनीफ खान, फौजी शम्सुल हसन आदि मौजूद रहे।