फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरे युवक को बताया पत्नी की मौत का जिम्मेदार

Thu, 16 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले नगला हिमांचल, मिरहची निवासी राहुल कुमार के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर एक अन्य युवक के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा की टोरंट कंपनी में कार्यरत राहुल कुमार की पत्नी निशा ने 9 नवंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर मिरहची पुलिस ने राहुल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे 29 दिसंबर को जेल भेज दिया था। बीती 4 अप्रैल को जेल से छूटकर आने के बाद से ही राहुल खुद को बेकसूर बताते हुए पुलिस कार्रवाई और जांच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है। सोमवार को उसने इसी के विरोध में एक बार फिर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर टाला। जेल से बाहर आने के बाद राहुल ने अपनी पत्नी की मौत के पीछे राजकुमार (निवासी नगला गुलरिया, कासगंज) को असली जिम्मेदार ठहराया है। राहुल का आरोप है कि राजकुमार उसकी पत्नी निशा को निजी फोटो और वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर मानसिक दबाव बना रहा था। उसका कहना है कि आरोपी ने निशा को एक अलग मोबाइल सिम भी दे रखी थी और उससे सोने-चांदी के जेवरात भी ऐंठ लिए थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर निशा ने आत्महत्या का कदम उठाया। अब राहुल ने आरोपी से खुद और अपने बच्चों की जान का खतरा बताया है।
की जा रही है जांच
थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि राहुल की शिकायत और कॉल डिटेल के सबूतों के आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें