फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिरहची व जलेसर में भारी बारिश से स्कूलों में भरा पानी, शिक्षण कार्य बाधित

विज्ञापन
मिरहची के गांव बड़ोली के विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कस्बे और देहात क्षेत्र के कई स्कूलों में भारी जलभराव के कारण बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। इसके अलावा निचले इलाकों के घरों में पानी घुस जाने के कारण प्रभावित परिवारों में भोजन तक नहीं बन सका।
विज्ञापन

तीन दिन से जारी बारिश के चलते मिरहची कस्बे और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कासगंज रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। विद्यालय के मुख्य गेट से लेकर खुला मैदान और बरामदा तक पानी से लबालब नजर आया, जिससे बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ था। कुछ ऐसी ही स्थिति बड़ोली गांव के प्राथमिक विद्यालय की भी रही, जहां पानी भरने के कारण छात्र स्कूल नहीं पहुंच सके और जो बच्चे आए थे, वे भी वापस लौट गए। इसके अलावा कई मोहल्लों में पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया, जिससे कई परिवारों में चूल्हा तक नहीं जल सका।
बेरनी चौराहे पर भी लोग हुए परेशान
जलेसर। सादाबाद मार्ग स्थित बेरनी चौराहे पर जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सादाबाद मार्ग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है। चौराहे पर कई वर्षों से जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर बरसात में यही हाल होता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मोनू गौतम, शालू वार्ष्णेय, पप्पू सिंह, योगेश कुशवाह, प्रवीन कुशवाह और छोटू वार्ष्णेय समेत अन्य ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी प्रशासन से तत्काल नाली निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है।
नदरई मार्ग पर आवागमन हुआ प्रभावित
मारहरा। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते कस्बे से नदरई जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नदरई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने करीब 100 मीटर के दायरे में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। इस जलभराव के कारण राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। हालात यह हैं कि पानी अधिक गहरा होने के कारण ऑटो और कार चालक भी इस मार्ग से गुजरने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द मार्ग पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें