फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित युवक के गांव में स्वास्थ्य टीम ने किया उपचार

विज्ञापन
खुशालगढ़ में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव खुशालगढ़ में शनिवार को युवक के डेंगू से संक्रमित मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य टीम पहुंची। यहां पर 25 लोगों की ओपीडी कर दवाएं दी गईं। साथ ही गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि गांव खुशालगढ़ निवासी 18 वर्षीय दिलीप कुमार डेंगू संक्रमित पाया गया था। इसके बाद शनिवार को ही स्वास्थ्य टीम भेजी गई। रविवार को डॉ. कमलेश कुमार, सुपरवाइजर प्रशांत कुमार व कृष्ण कुमार और एमपीडब्ल्यू गौरव की टीम बनाकर भेजी गई।
गांव में बीमार लोगों की ओपीडी रविवार को 25 रही है। इनमें कोई भी गंभीर मरीज नहीं था, सामान्य बीमारियों की दवाएं दी गई हैं। डेंगू पीड़ित युवक का रविवार को भी सैंपल लिया गया है, इसकी एलाइजा जांच कराई जाएगी ताकि डेंगू की पुष्टि हो सके। गांव में शनिवार को डेंगू लार्वा मिलने के बाद नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करके मच्छरदानी में सोने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें