फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग में तीन फ्लोर का कार्य जल्द किया जाए पूर्ण: मंत्री

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व अन्य ।स - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में बन रही मैटरनिटी विंग और कोविड वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मैटरनिटी विंग में तीन खंड का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने कार्य पूरा करने के लिए समय मांगा। वहीं अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंत्री अतुल गर्ग महिला अस्पताल की ओपीडी में जा पहुंचे। यहां स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह अस्पताल के वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिले और अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार सहित चिकित्सकों से भी वार्ता की। मैटरनिटी विंग बना रही कार्यदायी संस्था एचएससीसी के इंजीनियर को तीन खंड का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सीएमओ कार्यालय जा पहुंचे।
यहां कोविड की वैक्सीन रखने को लेकर बन रही कोल्ड चेन को देखा। साथ ही सीएमओ को इसका निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं सीएमओ से जिले प्रतिदिन कितनी सैंपलिंग की हो रही है इसके बारे में जानकारी की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग, एसीएमओ डॉ. रामसिंह, एसीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सकाधिकारी डॉ. सौरभ राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें