फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसैटी में बुखार से हुईं दो और मौते,दो में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
कसैटी गांव में क्लीनिक पर मरीजों पर चढ़ रही ड्रीप ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के गांव कसैटी में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गांव निवासी एक महिला की आगरा तो किशोर की अलीगढ़ में बुखार से मौत हो गई। वहीं गांव में दो अन्य व्यक्तियों में रविवार को डेंगू के लक्षण मिले। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं रविवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने यहां मरीजों की स्लाइडें बना कर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

कसैटी के प्रधान शेर सिंह ने बताया गांव निवासी संगीता पत्नी पंकज बुखार से पीड़ित थी। शनिवार को परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां उसकी शनिवार की शाम को मौत हो गई। वहीं गांव निवासी आदित्य पुत्र अजीत को कई दिन से बुखार आ रहा था। आदित्य का उपचार पहले कासगंज रोड स्थित एक क्लीनिक पर चला। कोई लाभ न मिलने पर परिजन उसे लेकर अलीगढ़ के एक नर्सिंग होम लेकर चले गए। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा रविवार को गांव में कैंप लगाया गया। इस दौरान प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया गांव में 17 व्यक्तियों की जांच की गई। जहां दो व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
क्लीनिक पर चढ़ती मिली ड्रिप
कासगंज रोड स्थिति एक क्लीनिक पर कसैटी निवासी रश्मी के ड्रिप चढ़ती मिली। रश्मी ने बताया तीन दिन से बुखार आ रहा है। जांच कराई जहां प्लेटलेट्स कम होने की बात कही गई है। वहीं पास के ही गांव बदरिया के दो अन्य व्यक्तियों के ड्रिप चढ़ रही थी।
विज्ञापन

गांव में भय का माहौल
गांव में 23 दिन में 12 मौत हो जाने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में साफ-सफाई के साथ चिकित्सकों की टीम भी काम रही है। इसके बाद भी बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
तीन व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
कसैटी गांव में सात व्यक्तियों में शनिवार को डेंगू के लक्षण मिले थे। जहां सभी को जिला अस्पताल लाया गया था। उनमें से तीन व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। जबकि चार अन्य व्यक्ति नर्सिंग होम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें