फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्र सहित अधेड़ की मौत

विज्ञापन
मोहल्ला एमपी नगर में डेंगू से मरे सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तेज प्रताप - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले दस दिन से किसी न किसी की लगातार मौत हो रही है। बृहस्पतिवार की रात एक छात्र और अधेड़ की बुखार से मौत हो गई। छात्र का आगरा के एक नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा था। मोहल्ला एमपी नगर निवासी कृष्ण कुमार सिंह के 14 वर्षीय बेटे तेज प्रताप सिंह को पांच दिन पहले बुखार आया।
विज्ञापन

उन्होंनेे स्थानीय एक चिकित्सक से उपचार कराया। सुधार न होने पर बेटे को आगरा के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की रात को उसने दम तोड़ दिया। तेज प्रताप शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में सातवीं का छात्र था। छात्र की मृत्यु पर स्कूल में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया। वहीं शहर के ही मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी 49 वर्षीय सुनील प्रतिहार को 11 नवंबर को बुखार आया। परिजन उन्हें शहर के नर्सिंग होम ले गए। जहां उन्हें एनएस-1 की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें