एटा। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। प्रतिदिन गांव में लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। बुधवार को जनपद में 130 कोरोना पॉजिटिव आए। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के अधिक लोग हैं। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 8666 हो गई है। जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई।
करीब 68 वर्षीय वृद्ध का इलाज बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए 48 वर्षीय व्यक्ति की वहां मौत हो गई। बुधवार को अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र में 34, जलेसर क्षेत्र में 23, मारहरा में 13, सकीट में 17, अवागढ़ में 12 कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 31 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 6510 है।
- जिले में जो भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, स्वास्थ्य टीमों द्वारा उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। मृत संक्रमितों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराया गया है। - लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी।