जैथरा। गांव नगला वली के युवक को आरोपियों ने समझौता न करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित पिंकू ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व आरोपियों के परिवार से रास्ते के विवाद में झगड़ा हुआ था। आरोपी इस मुकदमे में दबाव बनाकर समझौता चाह रहे हैं। जब उसने इससे इन्कार किया तो 18 सितंबर को घर जाते समय गोविंद, प्रवेश, पंची और राजकुमार ने लाठी-डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद ने बताया है कि मुकदमा लिख लिया गया है विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद