फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

Sun, 26 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। बाद में जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। पथराव होता देख पुलिस भी जान बचाकर निकल गई। मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी रामभरत सिंह, रामसेवक में खेत को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि मामला कोर्ट में भी चल रहा है। रविवार सुबह 10 बजे रामसेवक पक्ष के लोग खेत में पड़ी फसल थ्रेसर से काट रहे थे, तभी रामभरत पक्ष के लोग पुलिस को लेकर पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में तनातनी हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए, मारपीट शुरू हो गई।


आक्रोशित लोगों को देख पुलिस कुछ भी उन्हें रोक नहीं कर पाई। कुछ देरबाद पथराव भी शुरू हो गया, जिससे लोगाें में भगदड़ मच गई। लोगों के साथ पुलिस भी अपनी जान बचाती नजर आई। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। बाद में पहुंचे अन्य पुलिसबल ने स्थिति को काबू में लिया। मामले में एक पक्ष से रामभरत सिंह ने रामसेवक, हरिशचंद्र, संजीव सहित एक दर्जन नामजद और 15 अज्ञात तो वहीं दूसरे पक्ष से रामसेवक, जगदीश, प्रेमवीर, मोनू सहित 18 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें