एटा। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रसूलपुर गढ़ौली में सोमवार को हरप्यारी की मौत डेंगू से नहीं हृदयगति रुकने से हुई थी। आशंका पर जांच कराने पर डेंगू से महिला की मौत की पुष्टि होना नहीं पाया गया। सीएमओ ने कहा बुखार के प्रकोप की शिकायत पर रसूलपुर गढ़ौली में स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर सक्रिय हैं। घर-घर जाकर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, बुखार से पीड़ितों की जांच तथा मलेरिया एवं डेंगू की जांच के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। संवाद