समीक्षा अब डीडी नेशनल के टीवी सीरियल अनमोल रत्न में नजर आएगी
- फोटो : अमर उजाला
टीवी पर्दे पर मुकाम हासिल कर रही नगर की समीक्षा अब डीडी नेशनल के टीवी सीरियल अनमोल रत्न में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि कलाकार को अपने अभिनय के साथ न्याय करना चाहिए। कड़ी मेहनत से ही मुकाम हासिल होता है। यह बातें होली पर अपने घर आई समीक्षा ने शुक्रवार देर शाम अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।
समीक्षा लगातार अभिनय की दुनिया में मुकाम हासिल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बतौर सह निर्माता बेब सीरीज का क्राइम बेस सीरियल चार्ज सीट शुरू किया है जो यू ट्यूब पर जल्द ही देखा जा सकेगा। समीक्षा ने बताया कि डीडी नेशनल पर मई से शुरू होने वाले टीवी सीरियल अनमोल रत्न बेटी पर आधारित सीरियल है। बेटी बचाने का संदेश इस सीरियल का उद्देश्य है। निर्माता राज कमल की कमला जी टेली फिल्म इस सीरियल को बना रही है। इसमें बेटी का रोल वह स्वयं कर रही हैं। दादा का रोल सिने स्टार प्रेम चोपड़ा और पिता का रोल शहबाज खान कर रहे हैं। समीक्षा ने बताया कि इसके अलावा वह टेली शापिंग के एड भी कर रही है। हिंदी फिल्म चल भाग, गुजराती फिल्म मौज-मस्ती के अलावा टीवी सीरियल निशा और उसकी कजिन, सावधान इंडिया, डीडी बिहार, पर लक्ष्मी सहित अन्य सीरियल में उसने कार्य किया है। समीक्षा का मानना है कि कलाकार को अपना रोल पूरी गहराई के साथ करना चाहिए। दर्शक हर रोल में उसकी भूमिका को पसंद करेंगे और इससे कला में निखार आएगा। बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती वह पूरी जी-जान से सफलता के लिए मेहनत कर रही है।