बजरंग दल की ओर से नगर में हनुमान जंयती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल की ओर से नगर में हनुमान जंयती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभयात्रा में दर्जनों बैंडबाजों के साथ आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व सुबह के समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान बाबा की प्रतिमा को कछला से गंगाजल लाकर पंचामृत स्नान कराया।
शोभायात्रा का शुभारंभ प्रभुपार्क से हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम बाल मयंक मिश्र, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर ने हनुमान बाबा की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा से पूर्व हनुमान बाबा की प्रतिमा को आकर्षक रूपकिशोर कुशवाह से सजाया गया। मुख्य रथ को फूल मालाओं से सजाया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजों एवं प्रमुख झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। काली के अखाड़े एवं कलाकारों के करतब ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रमुख रथ को खींचने एवं हुनमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू होकर नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट, गली सत्तार बैंड, छोटी सब्जी मंडी सहित अन्य प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रभु पार्क पर ही समाप्त हुई। सुबह के समय प्रभु पार्क पर हनुमान बाबा की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराया गया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि लता चौहान, मुख्य यजमान नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल, संरक्षक कौशल साहू, विहिप नेता जगदीश प्रसाद विरथरे ने पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्ण आहुति एवं हवन में बजरंगियों ने वैदिक मंत्रों पर आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, उमाशंकर शर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, डा. वीडी राना, विनय राज पन्नू, अंकित जैन, प्रशांत अग्रवाल, अनुराग बिदंल, संजीव पचौरी, रवि उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव, ज्ञान तिवारी, सुनील साहू, डा. मनोज शर्मा, जयसिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।