फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरा शिक्षा सत्र भी आधा बीता, विभाग को नहीं मिल पाए विद्यालय

Mon, 23 Sep 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वर्ष 2022 के अंतिम समय में जिले के 104 परिषदीय स्कूलों में भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। निर्देश थे कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो उससे पहले विद्यालयों को हैंडओवर कर दिया जाए, लेकिन दूसरा शिक्षा सत्र आधा बीतने के बाद भी विभाग को ये भवन हैंडओवर नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में जर्जर विद्यालयों को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई थी। वर्ष के अंतिम माह में जिले के 104 विद्यालयों में कार्यदायी संस्था को विद्यालयों में कार्य करा शैक्षिक सत्र 2023-24 के शुरू होने से पहले विभाग को हैंडओवर करने को कहा गया था। इसके लिए 31 मार्च 2023 अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई थी। बाद में शासन से जून तक का समय बढ़ा दिया।
इसके बाद दो बार और समय को बढ़ाया गया, लेकिन अब तक विद्यालय कार्यदायी संस्था से विभाग को नहीं मिल पाए हैं। जबकि शैक्षिक सत्र 2024-25 का आधा सत्र व्यतीत हो चुका है। जिला समन्वयक निर्माण संजय कुमार ने बताया 40 विद्यालयों को हैंडओवर लेने की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में यह पूरी हो जाएगी। अन्य विद्यालयों को भी जल्द हैंडओवर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य जर्जर विद्यालयों को किया जा रहा चिह्नित
बेसिक विभाग में वर्ष 2022 से ही निर्माण शुरू होने वाले विद्यालय भवन मिल नहीं पाए हैं। इसके अलावा 2023 में भी भवनों के लिए धनराशि जारी हुई थी। वर्ष 2024 में भी जर्जर भवनों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें