फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप को तोड़ दुकान में जा घुसी बेकाबू कार

Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
कार को क्रेन ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत कार चालक ने मंगलवार देर रात रास्ते में बाइक सवारों, राहगीरों, ढकेल पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार हैंडपंप को तोड़ती हुई एक दुकान में जा घुसी। जिससे बड़ी हादसा बच गया। लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इरफान निवासी श्यामनगर एटा कार को नदरई की ओर से लेकर आ रहा था। शराब के नशे में होने के कारण उस पर गाड़ी नहीं चल पा रही थी। उसने मिशन चौराहे के निकट बाइक पर जा रहे सिरिल निवासी मिशन चौराहा को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने माल गोदाम चौराहे पर धर्मेंद्र माहेश्वरी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद प्रभु पार्क क्षेत्र पर खडे़ रिक्शा चालक मंगत लाल, राहगीर सुखवीर निवासी खेरपुर को टक्कर मारती हुई कार आगे निकल गई और रास्ते में ढकेल पर खड़े राधेश्याम निवासी दुर्गा कालोनी को टक्कर मार दी। उसके बाद हैंडपंप को तोड़ते हुए कार फड़ कारोबारी सोनू की दुकान में जा घुसी, जिससे वह बाल बाल बच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। सीओ सवीह हैदर भी पहुंच गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भीड़ को नियंत्रित किया। कार चालक, सुखवीर एवं राधे श्याम को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि तीन अन्य घायल निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराने के लिए चले गए। पुलिस ने कार को क्रेन मंगाकर बाहर निकाला। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। कार को भी कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें