फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमानत लेना पड़ा भारी, बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुकदमे में जमानत लेना एक परिवार को भारी पड़ गया। महिला-पुरुषों के साथ मारपीट की गई। बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चमकरी निवासी मुनीर खां ने गांव के ही मनोज कुमार, इसके भाई पवन और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 जनवरी की रात करीब नौ बजे तीनों दुकान पर पहुंचे और गालीगलौज कर कहा कि तूने मेरे दुश्मनों की जमानत ली है। पुत्र इस्लाम ने विरोध किया तो दोनों को पीटा गया। इस्लाम की पत्नी शायरा बानो के अलावा रुखसाना व शहनाज गुलशन बचाने आईं तो इनको भी पीटा। आरोप है कि इस्लाम व गुलशन को तीनों लोग अपने मकान में खींच ले गए और वहां बंधक बनाकर पीटा। मनोज ने तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया।
वहीं दूसरे पक्ष से पवन की मां सुमन देवी ने इस्लाम, गुलशन खान, जानू खान, शेर खान, इमरान और नवीशेर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बेटा पवन गांव के ही इस्लाम की दुकान पर सामान लेने गया था। तभी पूर्व में दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकी दी गई। इसका विरोध करने पर मनोज, गौरव और कृष्णकांत के साथ मारपीट की गई। हत्या करने के इरादे से इस्लाम ने तमंचे से फायर किया। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक पक्ष के मनोज और इसके भाई गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें