फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन से आ रहा था बुखार, जांच में निकला डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट के गांव दलेलपुर में एक महिला को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उपचार के लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी लेकर पहुंचे, यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। महिला को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।गांव दलेलपुर निवासी सुग्रीव ने बताया कि पत्नी मिथलेस कुमारी को सोमवार को बुखार आया तो लेकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी आए। यहां से दवा लेने के बाद भी स्वास्थ्य सही नहीं हुआ तो मंगलवार को फिर दिखाने आए। चिकित्सक ने कुछ जांचे कराईं और दवा दे दी। बुधवार को सुबह जांच रिपोर्ट आई तो उसमें डेंगू पॉजिटिव आया। इसके बाद मिथलेस को षष्ठम तल पर डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें