फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च, जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास

विज्ञापन
मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती आशा कार्याकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
एटा। वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल से सीएमओ कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आशा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। करीब 10 मिनट तक यातायात प्रभावित रहने के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल के पास पार्क में प्रदर्शन कर रही हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च शुरू किया। कचहरी रोड होते हुए वे जीटी रोड से मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ीं। इस दौरान सीएमओ कार्यालय का घेराव करने जा रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया।
सड़क पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी ने वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। रूबी देवी, ऊषा देवी, गुड्डी देवी, सुहाग देवी, सुमन, शिवानी, गीता, कामिनी, मीरा, कृष्णा, नारायण श्री आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें