कस्बे में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नजीबा खान जीनत एवं पैक्सपैड़ की डायरेक्टर नाशीखान फैरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कुश्ती हाथरस के बंटी पहलवान ने जीती।
विधायक ने कहा कि कुश्ती दंगल प्राचाीन काल से चली आ रही है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। पहलवानी करने से शरीर हष्टपुष्ट एवं स्वस्थ्य रहता है। दंगल का पहला मुकाबला हाथरस के बंटी पहलवान और फिरोजाबाद के पंकज पहलवान के बीच हुआ। करीब आधे घंटे की कशमकश के बाद बंटी पहलवान ने पंकज पहलवान को चित करके यह मुकाबला अपने नाम किया। विजेता पहलवाने को इनामी राशि के साथ साइकिल भी पुरस्कार में दी गई। दंगल में हापुड़, अलीगढ, एटा, मैनपुरी, बदांयू आदि के पहलवान दमखम दिखाने आए हैं। मौके पर दंगल के आयोजक फरीद बाबा, मुफीद अहमद, वाहिद अहमद, आरिफ, सलीम, सपा जिला सचिव ओमप्रकाश, जानी आदि मौजूद रहे।