फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी समारोह के दौरान चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Fri, 26 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी एटा / अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कूड़ा में शुक्रवार रात को एक शादी समारोह के दौरान विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद में चली सौरभ (21) पुत्र ओंकार सिंह को लग गई। हालांकि, गोली किसने चलाई और विवाद की असली वजह क्या थी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गोली लगते ही समारोह में मौजूद लोगों और परिजन ने घायल सौरभ को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है तथा गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें